मुरादाबाद : अवसाद में मुगलपुरा के युवक ने चाकू से रेता खुद का गला, मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बुधवार को धारदार हथियार से अपना ही गला रेत लिया। रामगंगा पुल के नीचे खून से लथपथ मिले युवक की जान जिला अस्तपाल में बचाने की चिकित्सकों ने जीतोड़ कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। कुछ देर में युवक की सांसें टूट …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बुधवार को धारदार हथियार से अपना ही गला रेत लिया। रामगंगा पुल के नीचे खून से लथपथ मिले युवक की जान जिला अस्तपाल में बचाने की चिकित्सकों ने जीतोड़ कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। कुछ देर में युवक की सांसें टूट गईं। परिजनों के मुताबिक अवसाद ग्रस्त युवक नशे का आदी था। कटघर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कटघर क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार के मुताबिक बुधवार को सुबह करीब नौ बजे काशीपुर दोराहा चौकी प्रभारी पंकज को सूचना मिली कि डियर पार्क के पास रामगंगा पुल के नीचे खून से लथपथ एक युवक पड़ा है। युवक का गला कटा है। दलबल के साथ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा थी। टी-शर्ट व जिंस पहने एक युवक को पुलिस ने खून से लथपथ देखा। जांच में पता चला कि युवक का गला कटा है।
घटना स्थल पर एक सर्जिकल ब्लेड भी पड़ा था। युवक के दाहिने हाथ पर बलराम गोदा मिला। बोल पाने में असमर्थ युवक ने इशारे से पुलिस को अपनी जेब दिखाई। तब चौकी प्रभारी ने युवक की जेब टटोली। जेब में एक पर्ची मिली। जेब से बरामद पर्ची पर युवक के बाबत सूचना दर्ज थी। पर्ची के जरिए पुलिस को पता चला कि 32 वर्षीय बलबीर मुगलपुरा थाना क्षेत्र में कानून गोयान मोहल्ल का रहने वाला है।
आनन-फानन में एंबुलेंस बुलाकर पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल भेजा। डॉ. एके सिंह ने बताया कि तेज धारदार से हथियार युवक की गर्दन की श्वांस नली पूरी तरह कट चुकी है। युवक की जान बचाने की कोशिश की गई। दोपहर 12 बजे युवक की मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कटघर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने पूछताछ में बताया कि अविवाहित युवक नशे के कारण अवसाद में रहता था। पूछताछ में युवक ने खुदकुशी स्वीकार की। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पागल कुत्ते ने तीन बच्चों को बनाया शिकार, मासूम का चेहरा नोंचा
