बाराबंकी: बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, सीएचसी में इलाज के दौरान हुई मौत
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र के एक 74 साल के बुजुर्ग की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवकों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। थाना फतेहपुर के देवकलिया मजरे देवखरिया निवासी श्यामलाल (74) पुत्र …
बाराबंकी। थाना फतेहपुर क्षेत्र के एक 74 साल के बुजुर्ग की तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवकों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने आनन-फानन में नजदीकी सीएचसी ले गए। जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
थाना फतेहपुर के देवकलिया मजरे देवखरिया निवासी श्यामलाल (74) पुत्र राम दुलारे मंगलवार की रात 9 बजे शौच के लिए गांव के पास के खेत में गए थे। शौच के बाद जब वह खेत से बाहर निकल कर सड़क पर आए तो देवखरिया गेट के सामने दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार हीरो हौंडा मोटरसाइकिल ने श्यामलाल को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दुर्घटना करने वाली मोटरसाइकिल को थाना फतेहपुर भेज कर घायल श्यामलाल को स्थानीय सीएचसी हैदर गढ़ ले गए। जहां इलाज के दौरान उन की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि धरौली गांव के रहने वाले ताज मोहम्मद पुत्र मकबूल अपने मित्र के साथ जा रहा था।
उन्होंने काफी शराब पी रखी थी। जिसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर जा रहे बुजुर्ग को ठोकर मारते हुए पलट गई। जिसमें बुजुर्ग श्यामलाल को गंभीर चोट आई।
परिजनों द्वारा सीएच सी ले जाने पर उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर ने बताया कि कल रात 9 बजे देवखरिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार युवक और बुजुर्गों में सड़क दुर्घटना का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें मृतक श्यामलाल का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
पढ़ें- बाराबंकी: लखनऊ मार्ग पर हुई दुर्घटना, स्विफ्ट कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौत
