रामपुर : राजस्व टीम ने पांच गांवों में चलाया वसूली अभियान, वसूले 7.05 लाख
रामपुर, अमृत विचार। एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने पांच गांवों में वसूली अभियान चलाकर 7.05 लाख की वसूली की साथ ही जबकि दो बकायदारों की नायब तहसीलदार ने सम्पत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए। बुधवार को एसडीएम निरंकार सिंह के आदेश पर राजस्व टीम नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले …
रामपुर, अमृत विचार। एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने पांच गांवों में वसूली अभियान चलाकर 7.05 लाख की वसूली की साथ ही जबकि दो बकायदारों की नायब तहसीलदार ने सम्पत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए।
बुधवार को एसडीएम निरंकार सिंह के आदेश पर राजस्व टीम नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह के नेतृत्व में सबसे पहले सिकरौरा गांव पहुंची।
यहां 750737 रुपए के बकायदार को पकड़ने पर उसके द्वारा 475000 रुपए जमा कराए गए।इसके बाद टीम ग्राम गदईया-नसीमगंज पहुंची वहां पर विद्युत देय के 80000 के बकायदार के नहीं मिलने पर उसके परिवार वालों ने बकाया जमा करने के लिए दो दिन का समय मांगा। इस दौरान इसी गांव में हरदेव सिंह पर बैंक का 2895000 का बकाया है,व हरेन्द्र सिंह पर बैंक का 600000 देय बकाया है।
टीम द्वारा दोनों के घर पहुंचने परदोनों ही बकायदार नदारद मिलें इस पर नायब तहसीलदार ने दोनों ही बकायदारों की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ग्राम दनकरी पहुंची वहां पर एक बकायदार को गिरफ्तार करने पर उसके द्वारा 50000 जमा कराने पर छोड़ दिया गया।
फिर टीम नवाबगंज पहुंची यहां परिवहन देय के 30825 के बकायदार को पकड़ने पर उसके द्वारा पूर्ण धनराशि जमा करा दी गई। अंत में टीम मिलक मुंडी पहुंची।यहां भीएक बकायदार को पकड़ने पर उसके द्वारा 150000 जमा कराए गए।नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह ने बताया कि वसूली टीम द्वारा 705825 लाख वसूली की। इस मौके पर राजकुमार सक्सेना,मुकुट लाल,सलीम,अब्बल सिंह,जमाल हसन खां,बाबर खां आदि संग्रह अमीन उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें:- गाजियाबाद: 243 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, NCR में हो रही ऑन डिमांड सप्लाई
