मुरादाबाद : सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नारे के साथ निकाली जागरूकता रैली
मुरादाबाद,अमृत विचार। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नारे के साथ नगर स्तरीय जनजागरूकता रैली बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सिविल लाइंस स्थित नगर संसाधन केंद्र, मुरादाबाद से निकाली गई। इसका हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने रैली को रवाना करने से पहले शिक्षकों और छात्र-छात्राओं …
मुरादाबाद,अमृत विचार। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत बुधवार को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा नारे के साथ नगर स्तरीय जनजागरूकता रैली बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सिविल लाइंस स्थित नगर संसाधन केंद्र, मुरादाबाद से निकाली गई। इसका हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया।
उन्होंने रैली को रवाना करने से पहले शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की शपथ भी दिलाई। उन्होंने इस सभी नागरिकों, अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों से सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने भी यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया।
रैली में खण्ड शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह, एसआरजी ऋतु त्यागी, जिला समन्वयक अमित कुमार, तेजपाल सिंह , राहुल शर्मा के अलावा रोशनी वर्मा, नीतू सिंह, तनुश्री मित्तल, मनीषा पंवार, नमिता गुप्ता, तब्बुर हुसैन सहित काफी संख्या में शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने स्कूल के निरीक्षण में देखी व्यवस्था
मुरादाबाद। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को कम्पोजिट विद्यालय गंज, गांधी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूल के छात्र छात्राओं से पढ़ाए गए विषयों के बारे में पूछताछ कर फीडबैक लिया। शिक्षकों को छात्रों के लिए आदर्श बनाने के लिए अपने ज्ञान का सदुपयोग करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षक बच्चों के लिए रोल मॉडल होता है इसलिए शिक्षक अपने दायित्वों को अच्छी तरह निभाएं जिसका अनुसरण कर विद्यार्थी योग्य नागरिक बन सकें। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्ध प्रिय सिंह भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पीएसी नोएडा की हॉकी टीम ने अलीगढ़ को दी पटखनी
