अयोध्या: सविता समाज के पदाधिकारियों ने किया महापौर का अभिनंदन
अयोध्या। साकेतपुरी कालोनी स्थित पार्क को जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर किये जाने से संपूर्ण सविता समाज में खुशी की लहर है। सविता कल्याण समिति के पदाधिकारियों की मांग पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव रखकर इसे अनुमोदित कराया। इस उपलब्धि से आह्लादित सविता कल्याण समिति के …
अयोध्या। साकेतपुरी कालोनी स्थित पार्क को जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर किये जाने से संपूर्ण सविता समाज में खुशी की लहर है। सविता कल्याण समिति के पदाधिकारियों की मांग पर महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम बोर्ड की बैठक में इसका प्रस्ताव रखकर इसे अनुमोदित कराया।
इस उपलब्धि से आह्लादित सविता कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को महापौर के प्रति आभार ज्ञापित करने उनके विद्याकुंड स्थित आवास पहुंचे और 21 किलोग्राम का माला पहनाकर अभिनंदन किया और मिठाई खिलाई।
सविता समाज के लोगों ने कहा कि महापौर के इस प्रयास वे सभी सभी गदगद है। कहा कि महापौर के नेतृत्व में रामनगरी में समाज के लिए यह ऐतिहासिक कार्य होगा। महापौर ने कहा कि सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास के मूलमंत्र पर लोगों की सेवा की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी व समतामूलक समाज के पक्षधर कपूर्री ठाकुर पार्क में उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। उनके इस प्रेम के लिए सविता समाज के लोगों का आभार जताया। महापौर का स्वागत करन वालों में सविता समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष रामनाथ शर्मा, महामत्री रमाकांत शर्मा, सचिव राम नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष राजाराम सहित कई पदाधिकारी रहे।
पढ़ें-अयोध्या: नगर निगम बोर्ड की बैठक में चुने गए 6 कार्यकारिणी सदस्य, महापौर ने किया स्वागत
