अयोध्या: सरयू तट पर बनेगी वाटिका, बड़े पैमाने पर होगा पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में मनोहर दृश्य के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को हरा भरा बनाने व शीतलता बनाये रखने के लिए मां सरयू के तट के आसपास सरयू वाटिका बनाई जायेगी। तीव्र गति से विकास के साथ पर्यावरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मां सरयू नदी के किनारे …

अयोध्या। अयोध्या में मनोहर दृश्य के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र को हरा भरा बनाने व शीतलता बनाये रखने के लिए मां सरयू के तट के आसपास सरयू वाटिका बनाई जायेगी। तीव्र गति से विकास के साथ पर्यावरण पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बताया कि मां सरयू नदी के किनारे 5 किमी. तक जो भी सरकारी भूमि जैसे ग्राम समाज, बंजर, चारागाह, खलिहान आदि है उन सभी भूमि पर बड़े पैमाने पर वाटिका का स्वरूप देते हुये पौधरोपण कराया जायेगा।

भूमि के चिहंकन के लिए खंड विकास अधिकारी रुदौली, सोहावल, पूराबाजार, मयाबाजार को प्रत्येक दशा में 15 दिन में करने के निर्देश दिये गये, ताकि वर्षों प्रारम्भ होते ही इन स्थानों पर फलदार छायादार वाटिका में लगने वाले सुंदर पौधों का रोपण कराया जा सकें। इस कार्य में वन विभाग, मनरेगा का सहयोग किया जायेगा।

वाटिका की संरचना व पौधरोपण सहित सभी व्यवस्थाएं मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव की देखरेख में सम्पन्न किया जाना है। मुख्य विकास अधिकारी इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी होंगी।

उपजिलाधिकारी सदर व सोहावल को भूमि चिन्हांकन साप्ताहिक की समीक्षा हेतु निर्देश दिये गये है। मनरेगा के डॉ. नागेन्द्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि त्रिलोकदी नदी जो लुप्त प्राय: हो गयी के संरक्षण संवर्द्वन कराया जा सकता है। उसके दोनों तरफ भी बड़े पैमान पर पौधरोपण कराया जायेगा।

पढ़ें-अयोध्या: जन्मोत्सव के साक्षी बनने को आतुर श्रद्धालु, भोर से ही सरयू तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

संबंधित समाचार