बहराइच: नवागंतुक थानाध्यक्षों से विहिप ने की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विहिप के पदाधिकारियों ने बुधवार को मूर्तिहा और मोतीपुर के थानाध्यक्षों से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। साथ ही क्षेत्र की समस्या के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा में मिहीपुरवा सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए गए हैं। नवांगतुक थाना प्रभारियों ने थानों का चार्ज …

बहराइच। विहिप के पदाधिकारियों ने बुधवार को मूर्तिहा और मोतीपुर के थानाध्यक्षों से शिष्टाचार मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। साथ ही क्षेत्र की समस्या के बारे में बताया।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा में मिहीपुरवा सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के तबादले कर दिए गए हैं। नवांगतुक थाना प्रभारियों ने थानों का चार्ज संभाल लिया। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह की अगुवाई में नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, कार्य अध्यक्ष हेमंत वर्मा, एडवोकेट विजय प्रकाश सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने मोतीपुर थाने में पहुंचकर नवांगतुक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।

थानाध्यक्ष को भगवान श्री राम दरबार व हनुमान का चित्र भेंट किया। इसके साथ ही मुर्तिहा कोतवाली पहुंचकर नवांगतुक कोतवाल शशि कुमार को पुष्पगुच्छ देकर शिष्टाचार मुलाकात किया।

विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि नवांगतुक थानाध्यक्षों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया है। संदीप ने बताया कि थानाध्यक्षों को भारत नेपाल सीमा तथा उसके आसपास होने वाले धर्मांतरण गौ तस्करी और लव जिहाद को रोकने के संबंध में अवगत कराया गया।

पढ़ें-हरदोई: अवैध कब्जों की शिकायत प्राप्त होने पर लेखपाल और बीट सिपाही होंगे निलंबित- डीएम

संबंधित समाचार