बाराबंकी: निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली, शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने की शिरकत
बाराबंकी। बड़ेल में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थानीय कंपोजिट विद्यालय बड़ेल से निकाली गई इस रैली में शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने शिरकत की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त बच्चों और अध्यापकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी शपथ भी दिलाई और …
बाराबंकी। बड़ेल में बुधवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्थानीय कंपोजिट विद्यालय बड़ेल से निकाली गई इस रैली में शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने शिरकत की।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने समस्त बच्चों और अध्यापकों को सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी शपथ भी दिलाई और अध्यापकों को एम परिवहन एप भी डाउनलोड कराया गया। इस अवसर पर जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी जिला व्यायाम शिक्षक अनिल सिंह जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री वेद श्रीवास्तव,सुषमा यादव अलका लक्ष्मी सिंह किरण विश्वकर्मा वैशाली राजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन जिला गाइड कैप्टन ऋतु अग्निहोत्री व सुषमा यादव की देख रेख में किया गया ।प्रथम तीन स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को गुरुवार को सम्मानित किया जाएगा।
पढ़ें-जालौन में सड़क सुरक्षा जागरूकता वाहन व दो पहिया रैली निकाली गयी
