संभल : 10वीं के छात्र पर स्कूल के बाहर हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। सीता रोड स्थित आरआरके स्कूल के बाहर दसवीं के छात्र को बाहरी युवकों ने मारपीट कर घालय कर दिया। छात्र ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। विकास नगर निवासी राजकुमार का पुत्र अंकित त्यागी आरआरके स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। बुधवार को उसका हिंदी का पेपर …

संभल/चन्दौसी, अमृत विचार। सीता रोड स्थित आरआरके स्कूल के बाहर दसवीं के छात्र को बाहरी युवकों ने मारपीट कर घालय कर दिया। छात्र ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

विकास नगर निवासी राजकुमार का पुत्र अंकित त्यागी आरआरके स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। बुधवार को उसका हिंदी का पेपर था। वह पेपर देने के बाद स्कूल से बाहर निकला तो उसे चार पांच युवक दिखाई दिए, जो बाद में उसके पास पहुंच गए। युवक उसे एकांत में ले गए और मारपीट करने लगे।

इस दौरान किसी ने 112 को सूचना दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो युवक बाइक छोड़कर भाग गएख, जबकि दो युवकों को पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस छात्र और दोनों युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां अंकित त्यागी ने बताया कि अन्य कई युवक भी थे

वह रुपये मांग रहे थे और बदमाशी के चलते पहले भी 20 हजार रुपये ले चुके हैं। बुधवार को दोबारा मांगे तो रुपये देने से इंकार कर दिया, जिसके बाद यह सभी मारपीट करने लगे। छात्र ने आरोपी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:- संभल: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी में युवक को धरा

संबंधित समाचार