बाराबंकी : तेज आंधी से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, सैकड़ों पेड़ धराशाई
बाराबंकी । बुधवार की शाम आई तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ धराशाई हुए हैं। जिससे कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया है। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। धूल भरी आंधी से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा । …
बाराबंकी । बुधवार की शाम आई तेज आंधी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया । ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ धराशाई हुए हैं। जिससे कई स्थानों पर आवागमन बाधित हो गया है। आंधी से आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। धूल भरी आंधी से राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा ।
यूं तो आंधी का असर पूरे जिले में रहा। लेकिन फतेहपुर तहसील क्षेत्र में आंधी का सर्वाधिक दबाव देखने को मिला। जहां धूल भरी आंधी के चलते शाम को ही अंधेरे जैसा दृश्य उत्पन्न हो गया। सबसे अधिक पेड़ भी इस इलाके में गिरे हैं।
फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फतेहपुर सूरतगंज मार्ग पर पेड़ गिरने से आवागमन ठप हो गया है। समाचार लिखे जाने तक हटाने का कोई प्रयास शुरू नहीं हुआ था । कई इलाकों की बिजली भी गुल हो गई है ।
यह भी पढ़ें : UP Weather Report: भीषण गर्मी से लोग परेशान, मौसम विभाग ने कहीं ‘लू’ तो कहीं तेज आंधी की जताई संभावना
