जम्मू-कश्मीर के जंगलों में भीषण आग, LOC पर फट रहीं बारूदी सुरंगें
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में आग लगने से कई बारूदी सुरंग विस्फोट हुए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास जंगल में लगी आग मेंढर सेक्टर में भारतीय सीमा तक फैल गई। आग के कारण करीब आधा दर्जन बारूदी …
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में आग लगने से कई बारूदी सुरंग विस्फोट हुए। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को नियंत्रण रेखा के पास जंगल में लगी आग मेंढर सेक्टर में भारतीय सीमा तक फैल गई। आग के कारण करीब आधा दर्जन बारूदी सुरंग में विस्फोट हुए जो कि घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली का हिस्सा थीं।
कनार हुसैन शाह ने कहा, ‘जंगल में पिछले तीन दिनों से आग लगी है। हम सेना के साथ इसे बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। आग पर काबू पा लिया गया था लेकिन आज सुबह यह दरमशाल ब्लॉक में शुरू हुई और तेज हवाओं के कारण तेजी से फैल गई.’उन्होंने कहा कि बाद में इसे काबू में किया गया क्योंकि यह सीमावर्ती गांव के करीब पहुंच गई थी।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि राजौरी जिले में सीमा के पास सुंदरबंदी क्षेत्र में भी आग लग गई जो अन्य वनक्षेत्रों में भी फैल गई। कालकोट के कालार, रनथाल और चिंगी वनक्षेत्र में भी आग लगी। अधिकारियों के अनुसार, आग सीमा पार से लगी और ऊपरी कांगड़ी और डोक बानयाद के एलओरसी क्षेत्र में फैल गई। बिना किसी मानवीय नुकसान के आग पर काबू पा लिया गया।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिया इस्तीफा, वजह बताई निजी
