लखीमपुर-खीरी: लखनऊ इलाज के लिए ले जाते समय कैदी की गोला में मौत
गोला-गोकर्णनाथ,अमृतविचार। हत्या के मामले में पीलीभीत जिला कारागार में सजा काट रहे वृद्घ को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय गोला में हालत बिगड़ने पर सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीलीभीत के मोहल्ला सरांय निवासी 80 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र बक्सीस सिंह को 2017 में हत्या के …
गोला-गोकर्णनाथ,अमृतविचार। हत्या के मामले में पीलीभीत जिला कारागार में सजा काट रहे वृद्घ को इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय गोला में हालत बिगड़ने पर सीएचसी भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीलीभीत के मोहल्ला सरांय निवासी 80 वर्षीय गुरमीत सिंह पुत्र बक्सीस सिंह को 2017 में हत्या के मामले में दोषी पाए जाने पर जिला कारागार में निरुद्घ कर दिया गया था।
पीलीभीत के जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह ने बताया कि वह 2019 से बीमार था। जिसका इलाज पीलीभीत जिला अस्पताल और बरेली में भी कराया गया। लेकिन सुधार नहीं हुआ। मंगलवार की शाम उसकी हालत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में उपचार कराकर सुबह इलाज के लिए अस्पताल के ईएमटी दामोदर और पीएसी के आरक्षी प्रतीक कुमार एंबुलेंस से लखनऊ लिए जा रहे थे। सुबह गोला पहुंचने पर गुरमीत की हालत बिगड़ गई।
पुलिस स्टाफ ने उन्हें सीएचसी भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सीएचसी की सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह भदौरिया ने परिवार वालों, जिला जेल पीलीभीत को सूचना देकर शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: भ्रष्ट सिस्टम की मार, पोस्टमार्टम हाउस पर लाशों से खेल
