आगरा: किराएदार की पांच साल की बेटी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। थाना जगदीश पुरा क्षेत्र में 5 साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित मासूम का परिवार एक ही मकान में किराए पर रहता है। मकान में एक ही शौचालाय है। आरोपी युवक नीरज मौका पाकर मासूम को शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम की आवाज सुनकर उसका …

आगरा। थाना जगदीश पुरा क्षेत्र में 5 साल की मासूम के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़ित मासूम का परिवार एक ही मकान में किराए पर रहता है। मकान में एक ही शौचालाय है। आरोपी युवक नीरज मौका पाकर मासूम को शौचालय में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम की आवाज सुनकर उसका भाई दौड़ा हुआ आया और आरोपी युवक से भिड़ गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए आरोपी का धारा 151 में चालान कर दिया। मासूम की बुआ ने सीओ लोहामंडी अर्चना सिंह को पूरी घटना बताई। तो देर रात इस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया।

मासूम की बुआ सीओ अर्चना सिंह से मिली और पूरी घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ ने थाना जगदीशपुरा पुलिस की फटकार लगाई। मासूम का मेडिकल कराकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया।

पढ़ें-  बहराइच : दुष्कर्म के आरोपित समेत चार को पुलिस ने भेजा जेल

संबंधित समाचार