बलिया: दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, सात घायल, पुलिस कर रही मामले की छानबीन
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गांव में रास्ते पर खड़ी बाइक को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया था। जिसके चलते 7 लोग घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें, कालीचरण …
बलिया। नरहीं थाना क्षेत्र के भरौली गांव में रास्ते पर खड़ी बाइक को हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया था। जिसके चलते 7 लोग घायल हो गए थे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बता दें, कालीचरण चौधरी चचेरे भाई मोनू कार से घर लौट रहे थे। गांव के अंदर रास्ते में एक बाइक खड़ी थी। काफी देर तक हॉर्न बजाने के बाद वाहन स्वामी लाला अंसारी बाहर निकले। सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। हालांकि आसपास के लोगों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
कुछ देर बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई मारपीट में एक पक्ष से कालीचरण चौधरी, सोनू चौधरी, मोनू चौधरी, विवेक चौधरी, अनिल चौधरी और दूसरे पक्ष से रहीम अली, अमजद व कमाल घायल हो गये। इसी बीच किसी ने डॉयल 112 को हिंदू-मुस्लिम में संघर्ष की सूचना दे दी।
सूचना मिलने पर सीओ सदर जगवीर सिंह चौहान, फेफना, गड़वार, चितबड़ागांव आदि थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोगों को थाने लेकर चली गई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
पढ़ें- मुरादाबाद : सलेम सराय में दो पक्षों के बीच मारपीट, 60 लोगों पर केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
