कन्नौज: मक्के के खेत में मिला लापता बच्ची का शव, परिजनों ने कहा- दुष्कर्म के बाद की गई हत्या
कन्नौज। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में एक और मासूम दरिंदगी का शिकार हो गई। बुधवार दोपहर लापता हुई 11 साल की बच्ची का शव गुरुवार को मक्का के खेत मे क्षत विक्षत हालत में मिला। पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ …
कन्नौज। जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में एक और मासूम दरिंदगी का शिकार हो गई। बुधवार दोपहर लापता हुई 11 साल की बच्ची का शव गुरुवार को मक्का के खेत मे क्षत विक्षत हालत में मिला।
पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी प्रशांत वर्मा परिजनों से जानकारी लेकर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
घटना को लेकर बच्ची की मां का कहना है बेटी कल दोपहर गांव के बच्चों के साथ शौच के लिए गई थी। बाकी बच्चे तो आ गए पर बेटी नहीं आयी।
3 बजे तक न लौटने पर खोजबीन शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। परिजन रात 11 बजे तक खोजते रहे। सुबह होने पर मक्का के खेत में खोजने पहुंचे तो वहाँ बच्ची के शव पड़ा मिला। मौके की स्थितियों को देखते हुए पिता ने अपहरण के बाद दुष्कर्म और पहचाने जाने के डर से आरोपी द्वारा बेटी दुष्कर्म की हत्या किए जाने की बात कही है।
पढ़ें- आगरा: किराएदार की पांच साल की बेटी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, घटना के बाद आरोपी फरार
