IPL 2022 : क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक, तो पत्नी साशा ने यूं मनाया जश्न, देखें वीडियो
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो रनों से शिकस्त दी। यह मैच काफी रोमांचक रहा। मैच के हीरो लखनऊ टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक रहे, जिन्होंने 70 बॉल पर नाबाद 140 रनों की …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में बुधवार को खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को दो रनों से शिकस्त दी। यह मैच काफी रोमांचक रहा। मैच के हीरो लखनऊ टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक रहे, जिन्होंने 70 बॉल पर नाबाद 140 रनों की पारी खेली। इसका इनाम उन्हें टीम की जीत और प्लेयर ऑफ द मैच के रूप में मिला। शतक बनाने के बाद क्विंटन डिकॉक का सेलीब्रेशन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Well played, QDK ?
Live – https://t.co/NbhFO1ozC7 #KKRvLSG #TATAIPL pic.twitter.com/re4ZnUz82P
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2022
वहीं डिकॉक के शतक पूरा करते ही स्टैंड में बैठी उनकी पत्नी साशा ने अपनी चार महीने की बेटी कियारा को दोनों हाथों से फिल्म ‘बाहुबली’ की तरह हवा में ऊपर उठाकर चीयर किया। साशा ने व्हाइट और बेटी ने पिंक कपड़े पहने हुए थे। गौरतलब है कि क्विंटन डिकॉक पिछले दिनों पिता बने हैं।

साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक 7 जनवरी को पिता बने थे। उनकी पत्नी शाशा ने बेटी को जन्म दिया था। लेफ्ट हैंड बैटर डिकॉक ने अपने साथ बेटी और पत्नी की भी फोटो शेयर की थी। लखनऊ फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन में डिकॉक को 6.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। डिकॉक ने अब तक इस सीजन में 14 मैच खेले, जिसमें 502 रन बनाए हैं। वह ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं।
आपको बता दें कि मैच में लखनऊ टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बगैर कोई विकेट गंवाए 210 रन बनाए थे। डिकॉक के अलावा कप्तान केएल राहुल ने 51 बॉल पर 68 रनों की पारी खेली थी। जवाब में कोलकाता टीम 8 विकेट पर 208 रन ही बना सकी और 2 रनों से मैच गंवा दिया।
ये भी पढ़ें : Archery World Cup : भारतीय महिला रिकर्व टीम ने तीरंदाजी विश्व कप में जीता कांस्य पदक
