हरदोई: आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, मौत
हरदोई। खेत पर मूंगफली की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया जिससे किसान की मौत हो गई। पाली थाने के गदरिया पश्चिमी में सांड़ के हमले से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। बताते हैं कि पाली थाने के गदरिया …
हरदोई। खेत पर मूंगफली की रखवाली कर रहे किसान के ऊपर एक आवारा सांड ने हमला कर दिया जिससे किसान की मौत हो गई। पाली थाने के गदरिया पश्चिमी में सांड़ के हमले से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताते हैं कि पाली थाने के गदरिया पश्चिमी निवासी 50 साल के रणवीर कुशवाहा पुत्र बदले सिंह बुधवार की शाम अपने खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहा था। उसी बीच एक बिगड़ैल आवारा सांड ने उसके ऊपर अचानक हमला कर दिया। सांड के हमले से किसान रणवीर की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्ज़े में ले लिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
बताते हैं कि किसान रणवीर के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे ब्रजमोहन और प्रशांत के साथ-साथ पांच बेटियां हैं। इस हादसे ने रणवीर के सारे परिवार को झकझोर कर रख दिया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
पढ़ें- मथुरा में सांड़ से भिड़ी बाइक, पति-पत्नी की मौत
