हरदोई: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवती की मौत, भाई ने ससुराली जनों पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। युवती की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में उसके भाई ने ससुराल वालों पर मार-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताया गया है कि कोतवाली देहात इलाके के महोलिया शिवपार के …

हरदोई। युवती की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में उसके भाई ने ससुराल वालों पर मार-पीट कर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया गया है कि कोतवाली देहात इलाके के महोलिया शिवपार के मजरा लालता पुरवा निवासी आशीष ने अपनी 32 साल बहन सोनी की शादी लोनार थाने के नागामऊ निवासी गौतम के साथ की थी। सोनी के तीन बच्चे है। बुधवार की शाम को सोनी की उसकी ससुराल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। इसका पता होते ही भाई आशीष बहन की ससुराल पहुंचा।

आशीष का कहना था कि उसकी बहन सोनी के नाक और कान से खून निकल रहा था। उसकी पीठ काली सी हो गई थी। आशीष ने बहनोई समेत पांच लोगो पर मार-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही सोनी के पति गौतम का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।

मौके पर पहुंचीं पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ बताया जा सकता है।

पढ़ें-मुरादाबाद : सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार