IND vs SA : फैंस के लिए खुशखबरी, साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली मैच में होगी 100% दर्शकों की एंट्री
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और पहला मैच दिल्ली में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, दिल्ली में होने वाला सीरीज …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के बाद भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज का आगाज 9 जून से होगा और पहला मैच दिल्ली में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, दिल्ली में होने वाला सीरीज का पहला मैच दर्शकों के खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जाएगा।
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने स्टेडियम में 100% फैंस की एंट्री को मंजूरी दे दी है। यह बात डीडीसीए के सूत्र ने स्पोर्ट्स तक से कही है।
टी20 सीरीज का आगाज 9 जून से
पहला टी20: दिल्ली (9 जून)
दूसरा टी20: कटक (12 जून)
तीसरा टी20: विशाखापत्तनम (14 जून)
चौथा टी20: राजकोट (17 जून)
पांचवां टी20: बेंगलुरु (19 जून
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : क्विंटन डिकॉक ने जड़ा शतक, तो पत्नी साशा ने यूं मनाया जश्न, देखें वीडियो
