रामपुर: 46 लाख के बकायेदार पर चला प्रशासन का डंडा, मौके से चार ट्रैक्टर किए जब्त
रामपुर, अमृत विचार। राजस्व प्रशासन ने 46 लाख के खनन रायल्टी के बकायेदार के घर पर छापा मार कार्रवाई कर चार ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में कर तहसील भिजवा दिया। बकायेदार टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व प्रशासन लगातार बकायदारों के खिलाफ अभियान चला कर बैंक समेत …
रामपुर, अमृत विचार। राजस्व प्रशासन ने 46 लाख के खनन रायल्टी के बकायेदार के घर पर छापा मार कार्रवाई कर चार ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में कर तहसील भिजवा दिया। बकायेदार टीम को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व प्रशासन लगातार बकायदारों के खिलाफ अभियान चला कर बैंक समेत अन्य देयों की वसूली कर रहा है। लगातार बकायेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। गुरुवार की सुबह तहसीलदार अवनीश कुमार नायब तहसीलदार शरद सिंह राजस्व टीम एवं पुलिस बल को साथ लेकर घोसीपुरा पट्टी कला पहुंचे।
उन्होंने खनन रायल्टी के 46 लाख 56 हजार रुपये की बकाएदार कबीर पुत्र अब्दुल रहीम के घर पर छापामार कार्रवाई की। प्रशासन की टीम को देखकर बकायेदार कबीर घर से जंगल की ओर फरार हो गया। तब प्रशासन ने घर में खड़े चार ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में ले लिया,तहसील भिजवा दिया।
बड़े बकायदारों पर प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई की सूचना से अन्य बकायदारों में हड़कंप मच गया।कार्रवाई के दौरान जहीन आलम खां, मोहम्मद रियाज,अनीस खां,चरन सिंह आदि मौजूद रहे। तहसीलदार अवनीश कुमार ने बताया कि बकायेदार पर खनन रायल्टी का 46 लाख से अधिक का बकाया है।
उनके चार ट्रैक्टरों को कब्जे में कर तहसील में खड़ा कर दिया गया है। यदि बकायेदार धनराशि जमा कर देता है तो उसके ट्रैक्टरों को रिलीज कर दिया जाएगा। धनराशि जमा नहीं करने पर नीलामी की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : संभल पुल के नीचे मिला लापता युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
