उत्तर कोरिया में कोरोना का बढ़ रहा कहर, सामने आए संदिग्ध लक्षणों वाले 2,62,270 नए मामले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सियोल। उत्तर कोरिया में कोविड-19 के संदिग्ध लक्षणों वाले 2,62,270 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के करीब 20 लाख संदिग्ध मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। उत्तर कोरिया ने कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के दो साल से अधिक समय बाद गत बृहस्पतिवार को संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की थी। …

सियोल। उत्तर कोरिया में कोविड-19 के संदिग्ध लक्षणों वाले 2,62,270 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण के करीब 20 लाख संदिग्ध मामले अभी तक सामने आ चुके हैं। उत्तर कोरिया ने कोविड-19 वैश्विक महामारी फैलने के दो साल से अधिक समय बाद गत बृहस्पतिवार को संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि की थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें से अधिकतर लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं, उत्तर कोरिया के पास जांच की पर्याप्त व्यवस्था ना होने के कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि ये संक्रमण के मामले हैं या नहीं। उत्तर कोरिया के वायरस रोधी मुख्यालय ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 63 हो गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए यह आंकड़ा बेहद कम है। उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) के अनुसार, देश में अप्रैल के अंत से 19.8 लाख लोगों को बुखार हो चुका है, जिनमें से कम से कम 740,160 लोग अब भी पृथक-वास में रह रहे हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तक सामने आए मामलों में से अधिकतर लोगों के कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित होने की आशंका है। देश के नता किम जोंग-उन ने इस प्रकोप को बेहद चिंताजनक बताते हुए और कई कड़े कदम उठाए हैं, जिसमें लोगों की आवाजाही और आपूर्ति पर प्रतिबंधित शामिल है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2022 : प्लेऑफ पर होगी राजस्थान रॉयल्स की निगाहें, क्या चेन्नई सुपर किंग्स डालेगी खलल?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा