बहराइच: योगाभ्यास में 10 लाख लोगों को शामिल करने का लक्ष्य, डीएम ने दिया कार्य योजना बनाने का निर्देश
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 मई से 21 जून 2022 तक मनाये जाने वाले योग माह के सफल आयोजन के उद्देश्य से शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें 10 लाख लोगों के …
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 21 मई से 21 जून 2022 तक मनाये जाने वाले योग माह के सफल आयोजन के उद्देश्य से शाम कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिसमें 10 लाख लोगों के योग में शामिल होने की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टेटर में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र द्वारा योगा माह के दौरान 10 लाख लोगों को योगा से जोड़ने के निर्देश दिये गये। उन्होंने इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार किये जाने के अधिकारियों को निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योग माह के दौरान पंचायत भवनों, विद्यालयों, आरोग्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर भी योग कराने के निर्देश दिये गये।
इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों के लिए अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वार्ड सदस्यों के माध्यम से योग कराने की व्यवस्था की जाय। जिलाधिकारी द्वारा यह भी निर्देश दिये गये कि 21 मई से प्रतिदिन प्रातः इन्दिरा गांधी स्पोर्टस स्टेडियम में योगाभ्यास कराया जाय। सभी कार्यालयाध्यक्षों को अधिनस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को भी माह के दौरान योग कराये जाने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एस.के. सिंह, प्राचार्य मेडिकल कालेज डॉ अनिल के. साहनी, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, उप निदेशक कृषि टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चन्द्रपाल, बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी, रिसिया शैलेन्द्र मिश्रा, आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुलशन, चिकित्साधिकारी डॉ पियूष नायक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: योग दिवस को यादगार बनाने के लिए काउंटडाउन कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, सैकड़ों कर्मचारियों ने किया योगा
