उन्नाव: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, पांच घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को उपचार के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौरावां थाना क्षेत्र …

उन्नाव। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा है जबकि घायलों को उपचार के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मौरावां थाना क्षेत्र के असूलखेड़ा मजरे पिंजरा गांव निवासी आशीष (20) पुत्र रामनरेश किसी काम से बाइक लेकर बुधवार देर शाम मौरावां कस्बे जा रहा था।

मौरावां-बिहार मार्ग पर केदारखेडा गांव के निकट किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान बेटे की मौत पर मां बिटाना रो रोकर बेहाल है। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा व अविवाहित था।

वैन कंटेनर की भिड़ंत से हाईवे पर लगा जाम:

कानपुर लखनऊ हाईवे के दही थाना क्षेत्र वर्कशॉप मोड़ के ओवरटेक के प्रयास में एक वैन कंटेनर से भिड़ कर पलट गयी। जिससे जाम लग गया। हादसे में वैन सवार अजगैन कोतवाली क्षेत्र के चमरौली निवासी रणविजय (30) पुत्र लालू व उसका साला अनुज (17) पुत्र सुरेश निवासी नयाखेड़ा थाना माखी घायल हो गए।

वे दोनों अपनी गाड़ी में सीएनजी भरवाने आए थे। हादसे व जाम की सूचना पर पहुंचे दही थाना प्रभारी राघवेंद्र ने घायलों को पीआरवी से ज़िला अस्पताल भेजा। कंटेनर चालक गाड़ी छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने कंटेनर को किसी तरह किनारे कराया। इस दौरान तकरीबन आधा घंटो हाईवे की एक लेन का यातायात प्रभावित रहा।

पिकअप व मैजिक की भिड़ंत में तीन घायल: बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मदार नगर गांव निवासी मुशीर (40) पुत्र लाला अपने दो साथी कल्लू (45) पुत्र मुनव्वर व संतोष (28) के साथ बीती रात पिकअप पर सामान लाद कर जा रहे थे। बेरियागाड़ा मोड़ के निकट सामने से आई मैजिक से उनकी भिड़ंत हो गयी। हादसे की सूचना पर पुलिस ने घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: विभिन्न सड़क हादसों में एक की हुई मौत, पांच घायल

संबंधित समाचार