रामपुर: आजम की जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति के इर्द-गिर्द लगे 100 पिलर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति के इर्द-गिर्द गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने 100 पिलर लगा दिए हैं। ढाई सौ बीघा शत्रु संपत्ति के चारों ओर लगभग 500 पिलर लगाकर तारकशी कराई जानी है। शत्रु संपत्ति में सुरक्षा अधिकारी का …

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति के इर्द-गिर्द गुरुवार को राजस्व विभाग की टीम ने 100 पिलर लगा दिए हैं। ढाई सौ बीघा शत्रु संपत्ति के चारों ओर लगभग 500 पिलर लगाकर तारकशी कराई जानी है। शत्रु संपत्ति में सुरक्षा अधिकारी का बंग्ला एक वर्कशाप और मुख्य सड़क स्थित है। फिलहाल, इमारतों का क्या करना है इस पर प्रशासन को फैसला लेना है।

  • ढाई सौ बीघा जमीन के चारों ओर लगेंगे करीब 500 पिलर
  • शत्रु संपत्ति में स्थित है सुरक्षा अधिकारी का बंग्ला, वर्कशाप और सड़क

यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति का 13.842 हेक्टेअर करीब ढाई सौ बीघा रकबा शामिल है। शत्रु संपत्ति पर तारकशी कराए जाने के लिए गुरुवार को ट्रैक्टर ट्राली में पिलर भरकर राजस्व विभाग की टीम मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची और पिलर लगवाए जाने का काम शुरू करा दिया। राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को सौ पिलर लगा दिए। करीब ढाई सौ बीघा शत्रु संपत्ति पर चार हजार मीटर तार से तारकशी कराई जाएगी। जिलाधिकारी को शत्रु संपत्ति पर तारकशी कराए जाने की रिपोर्ट 30 जून तक हाईकोर्ट को भेजनी है। 11 मई को लखनऊ से आई ईडी टीम ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर दो दिन में शत्रु संपत्ति की नपत कराई थी और तमाम कागजों और नक्शों की जांच पड़ताल कर 12 मई को गोपनीय रिपोर्ट लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई थी। गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे राजस्व विभाग की टीम मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची और तारकशी कराए जाने के लिए सौ पिलर लगवा दिए। एसडीएम सदर ने बताया कि शत्रु संपत्ति में बनी इमारतों का क्या करना है इस बाबत फिलहाल को काई निर्णय नहीं लिया गया है।

भिटोरा बीएसएफ कैंप के सुपुर्द की जा सकती है शत्रु संपत्ति
मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी स्थित शत्रु संपत्ति को भिटोरा बीएसएफ कैंप की सुपुर्दगी में दिया जा सकता है। करीब एक साल पूर्व सेना के अधिकारियों ने रामपुर पहुंचकर शत्रु संपत्ति का जायजा लिया था और पूरी रिपोर्ट बनाकर सेना मुख्यालय को भेज दिया था। जानकार बताते हैं कि शत्रु संपत्ति सेना की सुपुर्दगी में ही आमतौर पर दी जाती है। हालांकि, यह अभी जानकारों का कयास है शत्रु संपत्ति किसकी सुपुर्दगी में दी जाती है यह निर्णय सरकार लेगी।

जौहर यूनिवर्सिटी में 13.842 हेक्टेअर शत्रु संपत्ति है। गुरुवार को शत्रु संपत्ति की तारकशी कराए जाने के लिए सौ पिलर लगवा दिए गए हैं। शत्रु संपत्ति के चारों ओर चार हजार मीटर तार से तारकशी कराई जाएगी।- मनीष मीना, एसडीएम सदर

ये भी पढ़ें:- रामपुर की अवाम करेगी आजम साहब का इस्तकबाल : डॉ. तजीन

संबंधित समाचार