लखनऊ: पुलिस से अभद्रता करना अब दबंगों को पड़ेगा भारी, पुलिस महानिदेशक ने दिये कठोर कार्रवाई के निर्देश
लखनऊ। पुलिस से अभद्रता करना अब दबंगों को भारी पड़ेगा। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने इसको लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये। पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को अंजाम देने वाले और जनता …
लखनऊ। पुलिस से अभद्रता करना अब दबंगों को भारी पड़ेगा। पुलिस महानिदेशक डीएस चौहान ने इसको लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। कहा है कि पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये। पुलिस महानिदेशक ने कहा है कि पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को अंजाम देने वाले और जनता की सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों के मान-सम्मान की हर हाल में रक्षा की जाएगी।
विधि की संपूर्ण शक्तियां ऐसे अराजकतत्वों के विरुद्ध अपने कठोरतम रुप से प्रभावी की जायेगी जो पुलिस कर्मियों के विधि पूर्ण कार्यों में बाधा पहुंचाकर दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे लोगों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस महानिदेशक का आदेश आते ही पुलिस एक्शन मोड में दिखी।
जनपद उन्नाव में 17 मई को चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस से अभद्रता करने के मामले में गुरुवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसी तरह बिजनौर जिले 18 मई को ट्रैफिक पुलिस अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने की मामले में नामजद अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: अपर पुलिस महानिदेशक ने राम जन्मभूमि का निरीक्षण कर सुरक्षा के दिए निर्देश
