बरेली: हेपेटाइटिस ग्रसित मरीजों को संस्था लगा रही टीका, विभाग अंजान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में हेपेटाइटिस और टॉयफाइड से मरीजों के बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में ही इलाज दिया जा रहा है। गैर सरकारी संस्था की ओर से इस प्रकार मरीजों के टीका और इलाज देने की अनुमित नहीं है। गुरुवार को सीएमओ ऑफिस में एक मामला पहुंचा जिसमें एक युवक ने सीएमओ को बताया कि …

बरेली, अमृत विचार। जिले में हेपेटाइटिस और टॉयफाइड से मरीजों के बचाव के लिए सरकारी अस्पतालों में ही इलाज दिया जा रहा है। गैर सरकारी संस्था की ओर से इस प्रकार मरीजों के टीका और इलाज देने की अनुमित नहीं है। गुरुवार को सीएमओ ऑफिस में एक मामला पहुंचा जिसमें एक युवक ने सीएमओ को बताया कि संस्था की ओर से देहात क्षेत्र में हेपेटाइटिस का टीका लगाने के लिए 50 रुपये और टॉयफायड के लिए 10 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है।

जबकि सरकार की ओर से इन बीमारियों के टीकाकरण के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है। विभाग की ओर से मरीजों को निशुल्क इलाज मुहैया कराया जाता है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है कि एक संस्था हेपेटाइटिस और टायफायड के इलाज के लिए टीकाकरण कर शुल्क वसूल रही है। मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- बरेली: इज्जतनगर और बरेली सिटी स्टेशन पर बनेंगे यूएमआईडी कार्ड

 

 

संबंधित समाचार