सीतापुर: सोशल मीडिया पर युवक ने की आपत्तिजनक पोस्ट, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महमूदाबाद/सीतापुर। भगवान भोलेनाथ व शिवलिंग पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख शिवम श्रीवास्तव ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि सोशल मीडिया पर असद अंसारी पुत्र मो. सलीम …

महमूदाबाद/सीतापुर। भगवान भोलेनाथ व शिवलिंग पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक पर कोतवाली पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू की है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला सह प्रचार प्रसार प्रमुख शिवम श्रीवास्तव ने बुधवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि सोशल मीडिया पर असद अंसारी पुत्र मो. सलीम निवासी मोहल्ला भट्ठा ने फेसबुक पर भगवान भोलेनाथ व शिवलिंग पर अमर्यादित व अशोभनीय टिप्पणी की थी।

इस टिप्पणी से हिन्दू समाज में काफी रोष व्याप्त है तथा धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: स्कूल में पूर्व छात्र की पिटाई करने वाले शिक्षक पर बुआ ने लगाया गंभीर आरोप, केस दर्ज

संबंधित समाचार