आज का राशिफल। 20 मई, 2022

मेष आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए व्यवसाय को लेकर बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा समय बितायेंगे। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। वृष आज सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर …

मेष

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए व्यवसाय को लेकर बड़ी प्लानिंग कर सकते हैं। सन्तान पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ मौजमस्ती भरा समय बितायेंगे। आप कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है।

वृष

आज सन्तान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको किसी पर भी पूर्ण भरोसा नहीं करना चाहिए। कानूनी पचड़ों में फंस अकते हैं। आज आप काफी प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में शानदार वृद्धि से आपका मनोबल बढ़ेगा।

मिथुन

आज दूसरों की बातों में न आयें। मौसमी बीमारियां घेर सकती हैं। सायंकाल पुराने मित्रों के साथ ग्रुप चर्चा कर सकते हैं। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को निराशा महसूस हो सकती है। रूढ़िवादी विचारों से स्वयं को दूर रखें।

कर्क

आज पिछले कई समय से व्यावसायिक अस्थिरता के बीच उम्मीद की नई किरण जागेगी। आपसी संबंधों में सामंजस्य बेहतरीन रहेगा। दूसरों की समस्याओं में स्वयं को न उलझायें। घर का माहौल काफी सुखद रहेगा।

सिंह

आज ऑफिस के सहकर्मी आपसे काफी खुश रहेंगे। प्रेम संबंधें को लेकर धैर्य और संयम का परिचय देंगे। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए दिन जबरदस्त रहेगा। जीवनसाथी के साथ तकरार दूर होगी और वे आपसे काफी प्रसन्न भी रहने वाले हैं।

कन्या

आज घर के इन्टीरियर में सुधार करने की योजना बनायेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में आपसी समझदारी की आवश्यकता है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं। अत्यधिक विचारों के कारण थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं।

तुला

आज असन्तुलित खानपान के कारण आपको पाचन की समस्या होगी। अपना काम निकलवाने के लिए आप स्वार्थी भी हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अपनी समस्याओं को साझा करेंगे। लोन वगैरह के कारण कोई काम अटक सकता है।

वृश्चिक

आज व्यापारिक अनुबन्धों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज आप परोपकार को काफी महत्व देंगे। पुराना अनुभव आज आपके काफी काम आयेगा। रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी के प्रेम भरे व्यवहार से आह्लादित रहेंगे।

धनु

आज सरकारी कारणों से रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। बैंकिंग से जुड़े अटके काम आसानी से बन जायेंगे। सन्तान के कार्यों से आप काफी प्रसन्न रहेंगे। बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेगा और आपकी सैलरी भी बढ़ा सकता है।

मकर

आज आपको उत्तम कार्यों के लिए पुरस्कार भी दिया जा सकता है। अपनी कमियों पर नियन्त्रण पाने का प्रयास करेंगे। धार्मिक रूझान के कारण लोग आपकी काफी इज्जत करेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है।

कुंभ

आज अनावश्यक कारणों से आपको घर से बाहर जाना पड़ सकता है। अपने उत्तरदायित्वों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। अधिकारियों से ज्यादा बहसबाजी न करें। मंहगी वस्तुओं को खरीदने से आपके बजट पर असर पड़ सकता है। तलाभुना और बाहर का भोजन करने से बचें।

मीन

आज संपत्ति के क्रय-विक्रय की बड़ी डील से धन लाभ होगा। जीवनसाथी आपसे गिफ्ट की अपेक्षा रख सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा। प्रेम संबंधों का भरपूर आनन्द उठायेंगे। रचनात्मक कार्यों में भाग लेंगे।