सड़क पर उतरे बिजली कटौती से परेशान लोग, लखनऊ-बहराइच मार्ग जाम कर शुरू किया प्रदर्शन
बहराइच। गर्मी में बिजली कटौती बढ़ गई है। बुधवार रात को शहर के कई मोहल्ले में बिजली कटौती कर दी गई। इससे नाराज लोग सड़क पर उतर गए। सभी ने लखनऊ बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने और बिजली अधिकारियों से बात कराने पर सभी ने जाम हटाया। जिले में …
बहराइच। गर्मी में बिजली कटौती बढ़ गई है। बुधवार रात को शहर के कई मोहल्ले में बिजली कटौती कर दी गई। इससे नाराज लोग सड़क पर उतर गए। सभी ने लखनऊ बहराइच मार्ग जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस के समझाने और बिजली अधिकारियों से बात कराने पर सभी ने जाम हटाया।
जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहर में अघोषित बिजली कटौती लोगों को परेशान किए हुए है। रात में 11 बजे से तीन बजे तक बिजली काटी जा रही है। इससे लोग काफी परेशान हैं। कुछ यही हाल गुरुवार रात को हुआ।
शहर के मोहल्ला अकबरपुरा पूर्वी, सरस्वती नगर सरयू नगर मोहल्ले में रात में बिजली कटौती कर दी गई। इससे शहरवासी परेशान हो गए। काफी इंतजार के बाद भी बिजली नहीं आई। जिस पर सभी सड़क पर उतर आए। लखनऊ बहराइच मार्ग पर केडीसी तिराहा पर सभी ने जाम लगा दिया।
रात दो बजे सभी धरना देने लगे। सूचना पाकर कोतवाल देहात और चौकी इंचार्ज अरविंद मिश्रा पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया। साथ ही बिजली विभाग के अधिकारियों से वार्ता करवाया। तब ग्रामीण शांत हुए। सभी ने जाम हटाया। जाम के चलते वाहनों की कतार लग गई। इस दौरान अमर सिंह विसेन, विकास जायसवाल, पुंडरीक पांडेय समेत अन्य मौजूद रहे।
