आगरा: भीषण गर्मी ने लोगों को किया परेशान, मौसम विभाग ने चार दिन तक लू के प्रकोप की जताई आशंका
आगरा। भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को तापमान 46 डिग्री के करीब रहा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन तक ऐसी ही भयंकर गर्मी पड़ने की आशंका जाहिर की है। 24 मई से मौसम में बदलाव होने और बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 23 …
आगरा। भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। गुरुवार को तापमान 46 डिग्री के करीब रहा। मौसम विभाग ने आने वाले चार दिन तक ऐसी ही भयंकर गर्मी पड़ने की आशंका जाहिर की है। 24 मई से मौसम में बदलाव होने और बारिश पड़ने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 23 मई तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। पारा 46 डिग्री तक पहुंचेगा। इसके अलावा लू भी चलेगी। वहीं, 24 व 25 मई को मौसम में बदलाव दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आंधी के साथ बारिश भी हो सकती है।
गर्मी के साथ लू ने लोगों को परेशान कर दिया है। ऐसे में चिकित्सकों की सलाह है कि लोग घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। बिना काम के घर, आफिस से बाहर न निकलें। बेहतर होगा कि दोपहर 12 से चार बजे के बीच बाहर न जाएं।
पढ़ें- मुरादाबाद: गर्मी बढ़ा रही अस्पताल में मरीजों की भीड़, दो हजार से अधिक मरीज पहुंचे
