बहराइच: गांव में पहुंचे तेंदुए को ग्रामीणों ने पकड़ा, वन विभाग की टीम ने लिया में कब्जे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। नानपारा रेंज के नबीनगर गांव में शुक्रवार दोपहर में तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर कर पकड़ लिया इसके बाद उसकी पिटाई की। काफी देर बाद पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए को कब्जे में ले लिया है। इलाज के लिए तेंदुआ को लाया जा रहा है। डीएफओ भी मौके पर रवाना हो …

बहराइच। नानपारा रेंज के नबीनगर गांव में शुक्रवार दोपहर में तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीणों ने तेंदुए को घेर कर पकड़ लिया इसके बाद उसकी पिटाई की। काफी देर बाद पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए को कब्जे में ले लिया है। इलाज के लिए तेंदुआ को लाया जा रहा है। डीएफओ भी मौके पर रवाना हो गए हैं।

बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज क्षेत्र के कई गांवों को तेंदुआ मवेशी को निवाला बना रहा था। लेकिन तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से पिंजड़ा नहीं लगाया गया था। शुक्रवार दोपहर में तेंदुआ मटेरा थाना क्षेत्र के नबी नगर गांव में पहुंच गया। तेंदुआ को देख ग्रामीणों ने चारो तरफ से घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद तेंदुए को पीटा भी। तेंदुए के पकड़े जाने की सूचना डीएफओ मनीष सिंह को दी गई। वन क्षेत्राधिकारी राशिद जमील वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे।

रेंजर ने तेंदुए को कब्जे में लिया। वाहन द्वारा तेंदुए को बहराइच लाया जा रहा है। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ तीन से चार वर्ष के बीच है। तेंदुआ नर है। वहीं वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि तेंदुआ कई दिनों का भूखा लग रहा है।

पढ़ें-रायबरेली: ITI परीक्षा में प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाली बेटी को किया गया सम्मानित

संबंधित समाचार