बहराइच: एक्सईएन को पत्र भेजने के बाद भी संविदा कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन, दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज में तैनात संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को उपकेंद्र कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वेतन न मिलने पर अनिश्चित कालीन धरना की चेतावनी दी है। विशेश्वरगंज विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। संविदा कर्मचारियों का …

बहराइच। विद्युत उपकेंद्र विशेश्वरगंज में तैनात संविदा कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। इससे नाराज कर्मचारियों ने शुक्रवार को उपकेंद्र कार्यालय परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वेतन न मिलने पर अनिश्चित कालीन धरना की चेतावनी दी है।

विशेश्वरगंज विद्युत उपकेंद्र में तैनात संविदा कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है। संविदा कर्मचारियों का कहना है कि सभी ने अप्रैल माह में अधिशाषी अभियंता विद्युत को पत्र भी भेजा। इसके बाद भी वेतन नहीं मिला। जिससे संविदा कर्मचारियों के घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।अधिकारियों की उदासीनता से नाराज कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भेजा। संविदा कर्मचारी संघ के जिला सचिव परशुराम ने कहा कि अगर वेतन नहीं दिया गया तो सभी अनवरत आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरने में चंद्रभान मिश्र, सूरज कुमार, रंजीत, राजकुमार, सर्वेश समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-मुरादाबाद: संविदा कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी, सीएमओ बोले- जल्द मिल जाएगा वेतन

संबंधित समाचार