बहराइच: मछली पालन कर रही आजीविका मिशन की महिलाएं, निरीक्षण करने पहुंचे दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मिहिपुरवा विकास खंड की महिलाएं स्वावलंबन के तहत मछली पालन समेत अन्य व्यवसाय कर रही हैं। जिसका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए मुंबई, दिल्ली और लखनऊ की टीम गुरुवार को पहुंची। महिलाओं से बैठक कर जानकारी उपलब्ध की गई। उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम मधवापुर में मछली …

बहराइच। मिहिपुरवा विकास खंड की महिलाएं स्वावलंबन के तहत मछली पालन समेत अन्य व्यवसाय कर रही हैं। जिसका स्थलीय निरीक्षण करने के लिए मुंबई, दिल्ली और लखनऊ की टीम गुरुवार को पहुंची। महिलाओं से बैठक कर जानकारी उपलब्ध की गई।

उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाएं मिहीपुरवा विकास खंड के ग्राम मधवापुर में मछली पालन का कार्य कर रही हैं। जल जीविका मिशन के तहत महिलाओं को सरकार की ओर से रुपए दिया गया है। महिलाओं स्वयं निर्भर बने और गांव की महिलाओं को निर्भर बनाएं, इसके लिए सरकार हर जतन कर रही है।इसका स्थलीय निरीक्षण के लिए विकास खंड के मधवापुर गांव में दिल्ली से अर्णव कपूर, अनीर बान, करुणा सेवल, मुंबई से जैसन जैकब, लखनऊ से गोपी रमन, डॉक्टर धीरज और एनआरएलएम उत्तर प्रदेश के राम शंकर, रागुनाथ की टीम पहुंची। टीम ने जैविक खेती किसानी के साथ मत्स्य पालन का हाल जाना।

इसके बाद सभी एंचुआ गांव में चल रहे एकीकृत मछली पालन प्रशिक्षण केंद्र का जायजा लिया। महिलाओं को आगे बढ़कर काम करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद टीम रवाना हो गई। इस दौरान संदीप सिंह, प्रेरक सोनम खान, कोआर्डिनेटर फैज खान, राहुल कुमार, संदीप सिंह, सीमा कुशवाहा, संजू देवी, मंजू, रामावती समेत अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

पढ़ें-ग्रामीण महिलाओं के जीवन में कीर्ति बिखेर रहीं ग्राम प्रधान

संबंधित समाचार