ऑस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए विश्व कप विजेता टीम को रखा बरकरार
मुंबई। बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को भारत के खिलाफ करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 …
मुंबई। बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को भारत के खिलाफ करेगी। ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए भी यही टीम चुनी है।
Great morning in Melbourne to celebrate the announcement of our squad to travel to Birmingham as part of the @CommGamesAUS team! #Birmingham22 pic.twitter.com/JpqLM5GTjY
— Australian Women's Cricket Team ? (@AusWomenCricket) May 20, 2022
उत्तरी आयरलैंड में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से मेग लेनिंग की टीम को अंतरिम मुख्य कोच शैली निशके के मार्गदर्शन में तैयारी करने का मौका मिलेगा जिन्होंने मैथ्यू मोट के जाने के बाद जिम्मेदारी संभाली है। मोट इंग्लैंड की सीमित ओवरों की पुरुष टीम के साथ जुड़ गए हैं। न्यूजीलैंड में 50 ओवर का विश्व कप जीतने के अलावा ऑस्ट्रेलिया की टीम टी20 विश्व चैंपियन भी है और हाल में उसने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड और भारत के खिलाफ भी श्रृंखलाएं जीती ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पैरी को टीम में जगह दी है लेकिन कमर के स्ट्रेस फ्रेक्चर से पूरी तरह से नहीं उबर पाने के कारण उनके दौरे पर सिर्फ बल्लेबाज के रूप में खेलने की उम्मीद है।
These two superstars pretty happy to be on Team Australia for the #Birmingham22 Commonwealth Games! ?@CommGamesAUS pic.twitter.com/Q5A0ih2UJr
— Australian Women's Cricket Team ? (@AusWomenCricket) May 20, 2022
आस्ट्रेलिया की राष्ट्रमंडल टीम इस प्रकार है: मेग लेनिंग (कप्तान), रेशेल हेन्स, डार्सी ब्राउन, निकोला कैरी, एशलेग गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसा हीली, जैस जोनासेन, एलेना किंग, ताहलिया मैकग्रा, बेथ मूनी, एलिस पैरी, मेगान शुट, एनाबेल सदरलैंड, अमांडा-जेड वेलिंगटन।
टी20 त्रिकोणीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया का कार्यक्रम
16 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
17 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड
21 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड
23 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिसतन
राष्ट्रमंडल खेलों में ग्रुप चरण में आस्ट्रेलिया का कार्यक्रम
29 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
31 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया बनाम बारबडोस
तीन अगस्त: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
ये भी पढ़ें : करियर की बाधाओं ने मुझे मानसिक रूप से मजबूत बनाया : निकहत जरीन
