रायबरेली: पुलिस की अवैध वसूली, रुपए नहीं मिले तो सड़क के किनारे खड़ी कार का कर दिया चालान
रायबरेली। एनटीपीसी गेट नंबर दो के सामने शाम को अवैध वसूली होती है, यादि पुलिस की मांग पूरी नहीं हुई तो आप पुलिस की किसी भी कार्रवाई का शिकार हो सकते हैं। इसके कई मामले है। ताजा मामला गुरुवार शाम का है। ऊंचाहार क्षेत्र के मनिरामपुर निवासी युवक कार से एनटीपीसी गेट नंबर दो के …
रायबरेली। एनटीपीसी गेट नंबर दो के सामने शाम को अवैध वसूली होती है, यादि पुलिस की मांग पूरी नहीं हुई तो आप पुलिस की किसी भी कार्रवाई का शिकार हो सकते हैं। इसके कई मामले है।
ताजा मामला गुरुवार शाम का है। ऊंचाहार क्षेत्र के मनिरामपुर निवासी युवक कार से एनटीपीसी गेट नंबर दो के सामने बाजार में किसी से मिलने आया था। वह कार खड़ी कर रहा था तभी एक पुलिस वर्दी में दीवान उसके पास पहुंचा और कहा कि यहां आने वाली हर गाड़ी कुछ न कुछ सेवा करती है। आपने आजतक कुछ नहीं दिया है। जब युवक ने उसकी वसूली का कारण पूंछा और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहीं तो उसने उसकी कार का फोटो खींचा और सीट बेल्ट न लगाने का उसका ऑनलाइन चालान काट दिया। युवक ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की है। इस बारे में सीओ अशोक सिंह ने बताया कि इस समय सड़क सुरक्षा अभियान चल रहा है। इसलिए चालान किया गया है।
