कानपुर: ज्ञानवापी को लेकर भाजपा विधायक ने किया विवादित ट्वीट, कहा- ‘हमने 3 मंदिर मांगे थे, अब…
कानपुर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर मस्जिद है या मंदिर यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कानपुर के बिठूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने इस मामले पर विवादित बयान देकर मामले को और …
कानपुर। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर मस्जिद है या मंदिर यह मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कानपुर के बिठूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने इस मामले पर विवादित बयान देकर मामले को और तुल दे दिया है।
दरसअल भाजपा विधायक सागा ने महाभारत के कौरवों की राज्यसभा में भगवान श्रीकृष्ण के पांच गांवों को दिए जाने के प्रस्ताव से पूरे विवाद को जोड़कर पेश किया है। साथ ही, हिंदुओं के सारे मंदिर वापस लेंने की बात कही है। विधायक सांगा विवादित ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते है।
5 गांव नही दिए तो पूरा राज्य खोना पड़ा था दुर्योधन को !
हमने भी 3 मंदिर मांगे थे !! तुम नही माने…अब तैयार रहो सारे मंदिर वापिस लेंगे..
— MLA Abhijeet Singh Sanga (@BJP4Abhijeet) May 19, 2022
भाजपा विधायक सांगा ने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा, दुर्योधन ने पांच गांव नहीं दिए थे तो उन्हें पूरा राज्य खोना पड़ा था। हमने तीन मंदिर मांगे थे, तुम नहीं माने, अब तैयार रहो, सारे मंदिर वापस लेंगे। भाजपा विधायक के इस ट्वीट के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। ऐसे में विरोधी पार्टियों को भाजपा पर निशाना साधने का एक नया मुद्दा मिल गया है। विधायक का ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा विधायक सांगा अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। इससे पहले उन्होंने किसान आंदोलन के दौरान 1984 जैसे दंगे वाली टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था। मोहर्रम के ताजिया को लेकर भी उनका विवादित बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है, किसी के माई के लाल में दम हो तो बिठूर में ताजिया दफन करके दिखाए। यहां ताजिया नहीं, इरादे दफन कर दिए जाएंगे। अब उनका ज्ञानवापी विवाद को लेकर बयान चर्चा में बना हुआ है।
यह भी पढ़ें:-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी, फैसले पर सभी की निगाहें टिकीं
