अलीगढ़: खेत में सांड घुसने को लेकर हुआ विवाद, बचाव के लिए गई महिला की काटी नाक, 5 लोग गंभीर घायल
अलीगढ़। जिले के खैर कोतवाली में नांगोला गांव में खेतों में सांड घुसने में हुई लड़ाई झगड़ा में महिला की नाक काटने का मामला सामने आया हैं। बतादें कि यह विवाद 18 मई को विवाद को हुआ हैं जिसमें मार-पीट के साथ महिला की नाक काट दी। घटना को लेकर पीड़ित किसान अवधेश गौतम ने …
अलीगढ़। जिले के खैर कोतवाली में नांगोला गांव में खेतों में सांड घुसने में हुई लड़ाई झगड़ा में महिला की नाक काटने का मामला सामने आया हैं। बतादें कि यह विवाद 18 मई को विवाद को हुआ हैं जिसमें मार-पीट के साथ महिला की नाक काट दी।
घटना को लेकर पीड़ित किसान अवधेश गौतम ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि गांव के अर्जुन और उसके परिवार वालों ने अपने खेतों में घुसे सांड को पहले निकाला फिर उसके खेतों घुसा दिया। जिस कारण जब पीड़ित अवधेश के भतीजे अंकित ने खेतों में सांड घुसाने का विरोध किया तो उसके पड़ोसी अर्जुन और उसके परिवार वालों ने अंकित से मारपीट भी कर दी।
मार-पीट के साथ काटा नाक
आपको बतादें कि भतीजे अंकित से मारपीट की सूचना पर जब पीड़ित अवधेश और अंकित की मां मंजू देवी खेतों पर पहुंचीं तब वहां उन्होंने देखा कि अंकित जैसे-तैसे खुद को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस बीच जब अंकित की मां मंजू देवी मार- पीट से युवक के बचाने पहुंची तब किसी ने धारदार हथियार से उनकी नाक को काटकर लहूलुहान कर दिया।
इस हरकत के बाद तो मामला और भी बढ़ गया। और दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। मारपीट में अंकित, अवधेश, मंजू देवी समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित परिवार के लोगों ने खैर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। जिस को लेकर पुलिस ने पांच घायलों को सीएचसी खैर उपचार के लिए भेजा है। सीओ खैर इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है और जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें-हरदोई: धोखाधड़ी व मारपीट करने के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
