बाराबंकी: शांतिपूर्ण अदा की गई जुमे की नमाज, ज्ञानवापी की घटना के दृष्टिगत सतर्क रही पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले भर में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान सभी मस्जिदों में पुलिस बल तैनात किया गया था। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ती जा रही थी। यह सतर्कता वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर थी। हालांकि नमाज शांतिपूर्ण अदा होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत …

बाराबंकी। जिले भर में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। इस दौरान सभी मस्जिदों में पुलिस बल तैनात किया गया था। आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ती जा रही थी।

यह सतर्कता वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद मामले को लेकर थी। हालांकि नमाज शांतिपूर्ण अदा होने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। ज्ञानवापी की घटना को देखते हुए हाई अलर्ट घोषित किया गया था। हैदरगढ़ में सुबह से ही पुलिस मस्जिद के आसपास के इलाकों में गश्त करती दिखी। ज्ञानवापी मामले को लेकर पुलिस आज जुम्मे की नमाज के पूरे दिन अलर्ट मोड पर रही। जिले की ज्यादा तर मस्जिदों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। जिससे किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था भंग न हो सके।

पढ़ें-लखनऊ: ग्राम पंचायतों में खुलेंगे कामन सर्विस सेंटर, मिलेंगे रोजगार के अवसर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव