बहराइच: अवैध टैक्सी स्टैंड पर चला प्रशासन का हंटर, हटवाया गया बस और जीप स्टैंड
बहराइच। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर में संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड को शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस ने हटवाया। साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर के बाद अब जिले के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बेहतर प्रस्तुतिकरण …
बहराइच। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर में संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड को शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस ने हटवाया। साथ ही लोगों को चेतावनी भी दी। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के कड़े तेवर के बाद अब जिले के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। बेहतर प्रस्तुतिकरण को लेकर अधिकारियों में होड़ मची है।
शहर में शुक्रवार को टैक्सी स्टैंड और सड़कों के किनारे फैले अतिक्रमण को हटवाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्यवाही की। इस दौरान शहर में कई अवैध टैक्सी और बस स्टैंडों को हटवाया गया। अतिक्रमण हटाने पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय द्विवेदी पुलिस बल के साथ लोगों को खदेड़ते दिखे।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शासन के मन्सा के अनुरूप जिले में फैले अतिक्रमण और अवैध टेक्सी एवं डग्गामार स्टैंडों को हटवाया जा रहा है। इस दौरान डीगीहा तिराहा, हुजूर पुर स्टैंड, महसी और रोडवेज बस अड्डे के पास के स्टैंडों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: सीएम योगी के निर्देश पर अवैध टैक्सी स्टैंड पर चला बुलडोजर, बनेगा बड़ा पार्किंग स्थल
