लखीमपुर-खीरी: गांव के बाहर मिला खून से लथपथ युवक का शव, हत्या की आशंका
लखीमपुर / भीरा-खीरी, अमृत विचार। भीरा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव के बाहर खेत में एक खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने अवैध संबंधों में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भीरा कोतवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए …
लखीमपुर / भीरा-खीरी, अमृत विचार। भीरा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव के बाहर खेत में एक खून से लथपथ युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने अवैध संबंधों में हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नामजद तहरीर दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे भीरा कोतवाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी अरुण कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुचे और जांच कर कार्यवाही के आदेश दिए।
वारदात भीरा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में हुई। चंदपुरा गांव के ओमप्रकाश का 20 वर्षीय पुत्र रमाकांत देर रात शौंच को घर से निकला था,लेकिन वह वापस नही आया तो घरवालों को चिंता हुई।सुबह उसका शव उसी के खेत मे पेड़ के नीचे पड़ा मिला मृतक रमाकांत के कान से खून निकला था जबकि और शरीर में भी चोट के निशान थे।
मृतक के पिता के अनुसार उसके बेटे का पड़ोस की युवती के साथ अवैध सम्बंध थे जिसको लेकर अक्सर दोनों में लड़ाई होती थी।घटना की देर रात बेटे की तलाश के दौरान उन्ही पड़ोसियों को भागते भी देखा था।पिता ओमप्रकाश ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
समय रहते पुलिस ने की होती कार्रवाई तो न जाती रमाकांत की जान
मृतक रमाकांत के पिता ओमप्रकाश ने बताया उनके बेटे के संबंधों की भनक पूरे गांव को थी। अक्सर दोनों पक्षो में विवाद होता रहता था जिसको लेकर कई बार थाने पर भी तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाई नही की जिस वजह से आज उसके बेटे को जान से हाथ धोना पड़ा।
शव मिलने की सूचना पर मैं खुद घटना स्थल पर गया था परिजनों ने गांव के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है। दोषियों पर सख्त कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जा चुका है—अरुण कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक।
इसे भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी में खून से लतपत हो रहीं सड़कें, हर रोज हो रहीं दो से तीन मौतें, फिर भी नहीं चेत रहे चालक
