बाराबंकी: मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी भाजपा- जिला अध्यक्ष शशांक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। केंद्र सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भाजपा एक जून से 15 जून तक सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा का कार्य करके सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुसमेश ने सिरौलीगौसपुर के निरीक्षण भवन में आयोजित विधानसभा रामनगर के सभी पदाधिकारियों …

बाराबंकी। केंद्र सरकार के आठ साल पूर्ण होने पर भाजपा एक जून से 15 जून तक सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनसेवा का कार्य करके सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी। यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुसमेश ने सिरौलीगौसपुर के निरीक्षण भवन में आयोजित विधानसभा रामनगर के सभी पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।

पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने कहा कि भाजपा संगठन 1 जून से 15 जून के मध्य दर्जनों कार्यक्रम चलाकर गांव की जनता के बीच जाएगी अपनी उपलब्धियों को उनके सामने रखेगी । जिसमें सभी वर्गों के कार्यक्रम सुनिश्चित किए गए हैं । जिला अध्यक्ष से लेकर विधायक पूर्व विधायक सभी पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

इस बैठक में जिला महामंत्री अरविंद कुमार मौर्य जिला मंत्री राम सागर कनौजिया नवीन राठौर शेखर नरायन अमित पांडे संतोष पांडे कमलेश शुक्ला शैलेंद्र प्रताप सिंह सुशील वर्मा मंडल अध्यक्षगण मौजूद रहे। बैठक के बाद प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश वर्मा की अगुवाई में प्रधानों ने पूर्व विधायक को एक ज्ञापन सौंपकर वर्तमान समय में बढ़ती मंहगाई के कारण सामग्री के पुराने रेट पर कार्य करना संभव नहीं है।लोक निर्माण विभाग से नये शिड्यूल आफ रेट जारी कराया जाए।

पढ़ें-दुनिया भारत की ओर,भारत की जनता भाजपा की तरफ उम्मीदों से देख रही है: PM मोदी

संबंधित समाचार