अयोध्या: बैठक में प्रधानों ने खड़े किये हाथ, कहा- न बाबा न… इतनी महंगाई में नहीं करा पाएंगे विकास कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या। एक बार निरस्त होने के बाद शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में गजब तरीके से महंगाई छाई रही। बैठक में कई प्रधानों ने कई विकास कार्यों से यह कह कर हाथ खड़े किए कि निर्गत धनराशि में इतनी महंगाई में काम करा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्षेत्र पंचायत की बैठक …

सोहावल/अयोध्या। एक बार निरस्त होने के बाद शुक्रवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में गजब तरीके से महंगाई छाई रही। बैठक में कई प्रधानों ने कई विकास कार्यों से यह कह कर हाथ खड़े किए कि निर्गत धनराशि में इतनी महंगाई में काम करा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक मुख्यालय के चौधरी चरण सिंह सभागार में हुई। पिछले दिनों बैठक में जनप्रतिनिधयों की तकरार के कारण बैठक पूरी नहीं हो सकी थी।

शुक्रवार को हुई बैठक में करेरु ग्राम प्रधान गिरजेश त्रिपाठी ने ग्रामसभा में आ रहे विकास धनराशि को बढ़ती महंगाई के कारण कम बताया। उनका कहना था कि जो पैसा जिस काम के लिये आता है उतने पैसे में उस काम को मानक के अनुसार करना सम्भव नहीं है। कई प्रधानों ने उनकी बात का समर्थन किया। अधिकतर ने कहा कि महंगाई के अनुसार विकास धनराशि प्राप्त होनी चाहिए।

वहीं ग्राम सनाहा के प्रधान ने विकास खण्ड परिसर में किसानों के मसीहा कहे जाने वाले स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा लगवाने की मांग की। ग्राम कोला प्रधान प्रतिनिधि ने पंचायत सचिव की शिकायत की। कहा कि उनसे काम करवाना तो दूर बात करना भी असम्भव है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार, गिरजेश त्रिपाठी, कप्तान तिवारी व प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

मांगने पर 130 प्रस्ताव पास हुए

खण्ड विकास अधिकारी रमेश गुप्ता ने पंचम वित्त आयोग व 15 वें वित्त आयोग, मनरेगा की धनराशि से कराये जाने वाले कार्यों का प्रस्ताव मांगा, जिसमें कुल 130 प्रस्ताव प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कि परिसर के अंदर इंटरलॉकिंग व जलाशय की साफ सफाई और टेक्नीशियन के लिए ऑफिस बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

पिछली बैठक में हुई तकरार को लेकर किसी जिला पंचायत सदस्य ने बैठक में प्रतिभाग नहीं किया। इस विषय में पूछे जाने पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रभान सिंह ने बताया कि पिछली बैठक में सीट पर बैठने को लेकर बैठक स्थगित कर दी गई थी। विधायक प्रतिनिधि सर्वेश सिंह ने कहा क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र में 30 हजार खर्च से होने वाले विकास प्रस्ताव दे दें।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पूर्व सांसद व पूर्व विधायक द्वारा कराए गए विकास कार्य का शिलापट अराजकतत्वों ने तोड़ा, शिकायत दर्ज

संबंधित समाचार