Cannes Film Festival में हेली शाह ने मचाई धूम, लुक देख मदहोश हुए फैंस, देखें PHOTOS

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फ्रांस में आयोजित 75वां कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रसिद्ध हस्तियां रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरते नजर आ रही हैं। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची हैं। कान्स में अपने डेब्यू के बाद से ही हेली लगातार लाइम लाइट में हैं। हेली शाह ने कान्स फिल्म …

मुंबई। फ्रांस में आयोजित 75वां कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रसिद्ध हस्तियां रेड कारपेट पर अपने जलवे बिखेरते नजर आ रही हैं। टीवी एक्ट्रेस हेली शाह भी कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्लैमर का तड़का लगाने पहुंची हैं। कान्स में अपने डेब्यू के बाद से ही हेली लगातार लाइम लाइट में हैं।

हेली शाह ने कान्स फिल्म फेस्टिवल से दूसरे दिन के अपने लुक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसे देख फैंस की सांसे रुक गई हैं।

इनमें हेली शाह सफेद रंग के गाउन में कहर ढहा रही हैं और हमेशा की तरह वो इसमें भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को ईयररिंग्स के साथ कंप्लीट किया।

सफेद गाउन में हेली शाह का कॉन्फिडेंस देखने लायक है। उनके कॉन्फिडेंस के चर्चे हर तरफ हो रहे हैं। साथ ही उनकी तारीफें भी हो रही हैं।

हेली शाह ने खुद भी अपने लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटोज में वह कान्स के Hotel Martinez की बालकनी में खड़ी पोज दे रही हैं। हेली शाह ने अपने मेकअप को नेचुरल रखा है।

हेली ने ये लुक लॉरियल पेरिस की 25वीं सालगिरह के मौके पर रखी गई एक डिनर पार्टी के लिए कैरी किया। आपको बता दें कि हेली अपनी फीचर फिल्म ‘काया पलट’ के पोस्टर लॉन्च के लिए 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की है।

ये भी पढ़ें : Cannes Film Festival में Aishwarya Rai ने Pink Gown में ढाया कहर, Red Carpet Look से जीता फैंस का दिल, देखें PHOTOS

संबंधित समाचार