बरेली: संस्थागत परीक्षा फॉर्म की आज अंतिम तिथि
अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्व विद्यालय की मुख्य परीक्षा के स्नातक और परास्नातक के संस्थागत परीक्षा फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि है। इसके अलावा व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई है। शुक्रवार रात 8 बजे तक स्नातक और परास्नातक के संस्थागत और वक्तिगत के 290823 परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके …
अमृत विचार, बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्व विद्यालय की मुख्य परीक्षा के स्नातक और परास्नातक के संस्थागत परीक्षा फॉर्म भरने की आज अंतिम तिथि है। इसके अलावा व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 मई है। शुक्रवार रात 8 बजे तक स्नातक और परास्नातक के संस्थागत और वक्तिगत के 290823 परीक्षा फॉर्म भरे जा चुके थे।
इनमें स्नातक के 228959 और परास्नातक के 61864 फॉर्म भरे गए। संस्थागत के भरे हुए फार्म 22 मई तक जमा किए जायेंगे। फॉर्म जमा करने के दौरान बरेली कॉलेज में लगातार दिक्कतें हो रही हैं। शुक्रवार को फॉर्म जमा करने के दौरान छात्रों और कुछ छात्र नेताओं ने हंगामा भी किया। कुछ नेता कर्मचारियों से मिलकर पिछले रास्ते से अंदर जाकर फॉर्म जमा करवा रहे हैं। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन के पास शिकायतें भी पहुंची हैं। इस तरह से अंदर जाने से गर्मी में लाइन में लगे छात्र परेशान होकर हंगामा करने लगते हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: रिजल्ट लेने गई छात्रा लापता, तीन पर रिपोर्ट दर्ज
