सीतापुर: प्रेमी संग फरार हुई तीन बच्चों की मां, पीड़ित पति ने पत्नी पर लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थानगांव/सीतापुर। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने घर से भागी पत्नी पर हजारों की नकदी व जेवरात ले जाने का भी आरोप लगाया। साथ ही तीन पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी। थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महेशपुर टपरा निवासी शुक्रवार की सुबह एक प्रेमी अपने प्रेमिका को …

थानगांव/सीतापुर। तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई। पीड़ित पति ने घर से भागी पत्नी पर हजारों की नकदी व जेवरात ले जाने का भी आरोप लगाया। साथ ही तीन पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी। थानगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा महेशपुर टपरा निवासी शुक्रवार की सुबह एक प्रेमी अपने प्रेमिका को बहला फुसलाकर कर कहीं भगा ले गया है।

शुक्रवार की सुबह परिवारवालों की जब नींद खुली तो घर से महिला व पड़ोसी प्रेमी गायब मिले, तभी दोनों पक्षों के लोग दोनों की तलाश करने मे लग गए, लेकिन दोनों का कोई अता पता नहीं चल पाया। जिस पर पीड़ित पति ने उपरोक्त गांव मे रहने वाले तीन पड़ोसियों के विरुद्ध स्थानीय थाना थानगांव मे तहरीर दे दी है।

पीड़ित पति ने घर से भागी अपनी पत्नी पर सोने चांदी के जेवर व बीस हजार रुपयों की नगदी भी साथ मे चुरा कर ले जाने का आरोप लगाया। इस प्रकरण मे थानगांव थानाध्यक्ष फूलचन्द सरोज ने बताया प्रथम दृष्टया मामला लम्बे समय से प्रेम प्रसंग का होना प्रतीत हो रहा है। प्रकरण की जांच की जा रही है जल्द ही सत्यता सामने आएगी।

यह भी पढ़ें:-मेरठ: प्रेमी संग फरार हुई युवती, बाजार में तलाशते रहे परिजन, FIR दर्ज

संबंधित समाचार