उन्नाव: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बांगरमऊ/उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सिर के बल जा गिरे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने …
बांगरमऊ/उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ मार्ग पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक सिर के बल जा गिरे। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार दोनों युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर निवासी सुखबीर पुत्र रमेश चंद्र (20) गांव के ही विजय पुत्र अंबेडकर (30) के साथ खाने पीने का सामान लेने पड़ोसी ग्राम मुस्तफाबाद गया था। वापस आते समय देर रात अचानक सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सिर के बल सड़क पर जा गिरे। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल की ओर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। दोनों युवक अभी अविवाहित थे। दोनों युवकों की मौत को लेकर गांव में मातम छाया हुआ है।
एक के भाई की भी सड़क हादसे में हो चुकी है मौत
मृतकों में सुखबीर के बड़े भाई राहुल की कुछ माह पूर्व ट्रैक्टर हैरो से मौत हो चुकी है। शुक्रवार छोटे भाई की अचानक मौत होने से परिवार बेहाल है।
यह भी पढ़ें:-शिमला में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से महिला समेत चार पर्यटकों की मौत
