बरेली: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 76 ग्राम पंचायतों का चयन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जनपद की 76 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसके लिए कुल 37.52 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला स्वच्छता समिति में ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लान शुरू करने के लिए पंचायत सचिवों को …

अमृत विचार, बरेली। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए जनपद की 76 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। जिसके लिए कुल 37.52 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को जिला स्वच्छता समिति में ग्राम पंचायतों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लान शुरू करने के लिए पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया।

इसके साथ ही अधिकारियों के समक्ष प्लान प्रस्तुत किया गया। प्लान के मुताबिक ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ प्लास्टिक का उपयोग रोकने व निस्तारण पर जोर दिया गया। डीपीआरओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत, पंचायत सचिव को प्रशिक्षण दिया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- बरेली: एयरपोर्ट के स्वीट्स एवं कन्फेक्शनरी स्टोर का लाइसेंस निरस्त

संबंधित समाचार