बरेली: सड़क किनारे नहीं खड़े होंगे वाहन, ताबड़तोड़ किए जाएंगे चालान
अमृत विचार,बरेली। अतिक्रमण को लेकर शासन सख्त हो गया है। व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन तक बातचीत की जाएगी। इसके बाद उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिन ट्रांसपोर्टर के वाहन सड़क किनारे खड़े होते हैं। उनके भी चालान किए जाएंगे। पुलिस ने व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से बातचीत शुरू कर दी …
अमृत विचार,बरेली। अतिक्रमण को लेकर शासन सख्त हो गया है। व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिन तक बातचीत की जाएगी। इसके बाद उनके खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही जिन ट्रांसपोर्टर के वाहन सड़क किनारे खड़े होते हैं। उनके भी चालान किए जाएंगे। पुलिस ने व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों से बातचीत शुरू कर दी है।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि जिन भी व्यापारियों ने दुकान और शोरूम के आगे अतिक्रमण किया है उनसे बातचीत की शुरू की जा रही है। सात दिनों तक अतिक्रमण करने वालों को समझाकर खुद ही अतिक्रमण को हटाने की बात कहीं जाएगी, लेकिन इसके बाद भी यदि अतिक्रमण मिलता है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सड़क किनारे वाहन खड़े करने वाले ट्रांसपोर्टर के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा। जिन लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े मिलेंगे। उनका चालान किया जाएगा। सात दिन बाद यह अभियान भी शहर में चलाया जाएगा।
हर तरफ खड़े होते हैं वाहन
जांच में पता चला है कि सेटेलाइट, सुभाषनगर थाने के सामने, मालियों की पुलिया, शहामगंज रोड, किला पुलि के पास के साथ साथ मिनी बाइपास और सीबीगंज रोड पर ट्रांसपोर्टर के वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस अब ऐसे वाहनों का चालान कर कठोर कार्रवाई करेगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या करने वाले पति ने की आत्महत्या की कोशिश
