बरेली: एयर फोर्स अधिकारी की मां के साथ की मारपीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शिलांग में तैनात एयर फोर्स की अधिकारी की बुजुर्ग मां-बाप के साथ महानगर काॅलोनी में पड़ोसी ने मारपीट की, इसके साथ ही उन्हें धमकाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरफोर्स की विंग कमांडर अंजली दीक्षित वर्तमान में शिलांग में तैनात …

अमृत विचार, बरेली। शिलांग में तैनात एयर फोर्स की अधिकारी की बुजुर्ग मां-बाप के साथ महानगर काॅलोनी में पड़ोसी ने मारपीट की, इसके साथ ही उन्हें धमकाया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एयरफोर्स की विंग कमांडर अंजली दीक्षित वर्तमान में शिलांग में तैनात है। उनके 79 वर्षीय माता और पिता इज्जतनगर के महानगर कॉलोनी में रहते हैं।

आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाले सुरेश पांडे ने उनकी मां के साथ मारपीट की और विरोध करने पर उनके पिता के साथ अभद्रता की। अफसर का आरोप है कि पड़ोसी आए दिन उनके माता पिता को परेशान करते हैं। वह उन्हें जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़ित अफसर की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय धीर ने बताया कि एयरफोर्स अफसर की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: झुमका चौराहे पर हुआ आजम खान का स्वागत

संबंधित समाचार