‘बुढ़ापे’ को लेकर दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर साधा निशाना, कहा- वे स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो 75 की उम्र में भी बुढ़ापा नहीं महसूस करते

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ‘बुढ़ापे’ को लेकर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो 75 की उम्र में भी बुढ़ापा नहीं महसूस करते। सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा, ‘ज्योतिरादित्य जी आप 52 साल में बुढ़ापा महसूस कर …

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ‘बुढ़ापे’ को लेकर निशाना साधते हुए आज कहा कि वे स्वयं और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तो 75 की उम्र में भी बुढ़ापा नहीं महसूस करते। सिंह ने आज अपने ट्वीट में कहा, ‘ज्योतिरादित्य जी आप 52 साल में बुढ़ापा महसूस कर रहे हैं? मैं और कमलनाथ जी 75 साल में भी बुढ़ापा महसूस नहीं करते!! वाे कहते हैं ना आदमी उतना ही बूढ़ा होता है, जितना वो महसूस करता है।’

दरअसल मीडिया में आई कई खबरों के अनुसार कल सिंधिया ने अशोकनगर जिले में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि वे थोड़ा जवान दिखते हैं, लेकिन अब वे भी बुढ़ापे की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि अब 20 साल पहले जैसी स्थिति नहीं रही। फिर भी पूरी क्षमता के मुताबिक परिश्रम करने से पीछे नहीं हटते। श्री सिंह ने आज इन्हीं खबरों को लेकर सिंधिया पर निशाना साधा है।

ये भी पढ़ें- देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,323 नए केस, एक्टिव केस की संख्या घटकर 15 हजार से कम

 

संबंधित समाचार